आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नगर थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए अवैध तमन्चा, कारतूस व चोरी गये सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
सूर्यभान पुत्र सोहन लाल निवासी बनाफा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें दो मोबाइल सेट, दो ड्रील मशीन, बिजली का बोर्ड, तार, बैग चोरी के सम्बन्ध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस राजघाट पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बाग लखरांव पुलिया के पास से दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ किया। तलाशी में उनके पास से चोरी गये एक अदद कटर, एक अदद ड्रिल मशीन, 4 लच्छी पुराना तार तथा अभियुक्त सूरज हरिजन पुत्र विनोद निवासी तुरकौली थाना रौनापार के पास से 2 अदद तमन्चा 315 बोर व अभियुक्त मो.समीर पुत्र मु.मुस्तफा निवासी मुहल्ला कोट बाजबहादुर थाना कोतवाली के पास से एक अदद तमन्चा व एक अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव