मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुबारकपुर व बिलरियागंज थाना पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मुबारकपुर पुलिस अपराधियों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण पर सबा अस्पताल नयापुरा के पास चेकिंग संदीग्ध कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अवैध असलहा व कारतूस लिये हुए है जो चिवटही की तरफ से आ रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मंे है। अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ जा सकता है। मुखबिर की बात पर विश्वास कर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी। कुछ ही समय बाद एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। तलाशी व पूछताछ में अपना नाम खलील उर्फ खलीलुर्हमान पुत्र अनवार निवासी पुरासोफी थाना मुबारकपुर बताया। उसके पास से एक अदद तमंचा 0.315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
इसी क्रम में थाना बिलरियागंज पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को मधनापार मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम जावेद पुत्र रियाजुल निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज बताया। उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर बरामद हुआ।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव