आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना सिधारी पुलिस ने चोरी की योजना बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उनके पास से चोरी के उपकरण चाभी का गुच्छा, प्लास्टिक की टार्च, पेचकस, आला नकब बरामद किया।
सिधारी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सिधारी हाइड्रिल में प्राथमिक विद्यालय के पास दो ब्यक्ति संदिग्ध हालत में मौजूद है जो कोई अपराध करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच गयी। जहां से चोरी की योजना बना रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये व्यक्तियों में सेे एक ने अपना नाम अनिल गौड पुत्र छोटे लाल गौड निवासी डुगडुगवा थाना सिधारी बताया। उसके कब्जे से एक अदद चाभी का गुच्छा तथा एक टार्च बरामद हुआ। दूसरे ब्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार पुत्र शिवनन्दन प्रजापति निवासी जमालपुर थाना सिधारी बताया। उसके कब्जे से एक अदद आला नकब लोहे, एक अदद पेचकस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार