आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मुस्तफाबाद गांव से धार्मांतरण कराने के आरोपित एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में गुरुवार को उसी गांव के राजेश कुमार प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें बताया गया था कि परभंश राम के मकान मे धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना एसआइ मदन कुमार गुप्ता को सौंपी गई। शुक्रवार को मदन कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि मुस्तफाबाद ग्राम मे परमहंश के घर मंे गांव के लोगांे को प्रलोभन देकर अंधविस्वास फैलाकर उनका ब्रेनवास कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल परमहंश के घर पहुंचकर देखा तो पता चला कि एक पुरुष व एक महिला खड़े होकर लोगों से दूसरे धर्म की किताब के साथ ताली बजवा रहे थे। मौके से धर्मपरिवर्तन करा रहे दोनों को धर्म विशेष की किताब के साथ समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में आसिफ संजय कुमार व उसकी पत्नी
सुनीता देवी शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआइ मदन कुमार गुप्ता, सिपाही टार्जन गौड़, महिला सिपाही रिचा तिवारी, सिपाही प्रदीप यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार