कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना कप्तानगंज पुलिस ने खासबेगपुर में हुई वृद्धा की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते एक फरवरी को बेबी गिरी पुत्री कल्पनाथ गिरी ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज ने लिखित तहरीर दिया था कि मेरी मां मालती गिरी पत्नी कल्पनाथ गिरि अपने घर खासबेगपुर में अकेली रहती थी जिसकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गयी है। उक्त मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में थी। रविवार को मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण रोशन निषाद पुत्र बहादुर निषाद व नीरज निषाद पुत्र बलई निषाद निवासीगण ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज को पासीपुर पुलिया से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-विजय कुमार