आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बरदह पुलिस ने लड़कियों, महिलाओं से छेड़खानी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बरदह थाने पर शिकायत मिली कि अभिषेक दीक्षित, अमन सिंह व अनुराग सिंह द्वारा आते जाते समय छेड़खानी की जाती है। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। रविवार को उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त अभिषेक दीक्षित व अमन सिंह को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव