किशोरी को भगाने के आरोप में दो गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज थाना पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
जहानागंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने 20 अप्रैल को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग लड़की को सिन्टू, झिनक. संदीप व दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गये जिसके सम्बंध मे पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की। शनिवार कोे प्रभारी निरीक्षक जहानागंज प्रमेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्त झिनक राम पुत्र स्व. तुरन्ती राम तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आयी अभियुक्ता मीना देवी पत्नी झिनक राम , निवासीगण तरौका थाना जीयनपुर को अभियुक्त के घर दबिश देकर पुलिस हिरासत में लेकर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *