मंडई में लगी आग से दो पशु झुलसे

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के पूरारामजी गांव में शनिवार देर रात अलाव की चिंनगारी से मंडई में आग लग गई जिसमें बंधी दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पूरारामजी गांव निवासी राम विजय अपने घर के सामने स्थित मंडई में पशुओं को रखते हैं। परिवार के सभी सदस्य इसी मंडई में अलाव भी जलाते हैं और पशुओं की रखवाली के लिए राम विजय इसी मंडई में सोते हैं। रात में एक बजे जब उनकी नींद खुली तो देखा कि मंडई जल रही है। मंडई जलता देख उन्होंने चिल्लाना शुरू किया और उसमें बंधे पशुओं को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालने के साथ ही साथ ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक इस पर काबू पाया जाता तब तक मंडई जल कर खाक हो गई। इस अगलगी में दो भैंस बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल और एसआई श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और झुलसे हुए जानवरों को चिकित्सक को बुला कर प्राथमिक उपचार कराया। इस अगलगी में 25 हजार की क्षति बताई जा रही है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *