मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरूवार की अल सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से प्रतिबंधित पशु तस्करों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बछड़े की चोरी व वध कर मांस बिक्री करने वाले दो लोगों को घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को प्रातः पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध, पशु क्रूरता करने वाले दो अभियुक्त बावन बीघा मैदान गजहड़ा से दो अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल से रात्रि में गुजरने वाले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष मौर्य, मुरारी मिश्रा, वीरेन्द्र यादव ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग शुरू करते हुए उक्त स्थान की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख दोनों अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलायी गयी गोली से दोनों अभियुक्त घायल हो गए। तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुबारकपुर भेजा गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम इमरान पुत्र मुमताज उर्फ लड्डू व कासिद पुत्र फरियाद निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर बताया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव