दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने नन्दाव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर चक्रमण कर रहे थे कि तभी मुखबिर ने सूचना दी की दष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे दोनों आरोपी नंदाव मोड़ के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस तत्काल नंदाव मोड़ पर पहुचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम अरविन्द यादव पुत्र हनुमान ग्राम खानपुर थाना सरायमीर तथा दूसरे ने अपना नाम अरविन्द कुमार यादव पुत्र स्व. राजदेव ग्राम खानपुर बताया पुलिस ने दोनों आरोपियो को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *