चोरी की योजना बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाने वाले दो अभियुक्तों को लालगंज हाइवे टिकरगाढ़ चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बन्धित धाराओं में जेल भेज दिया।
उप निरीक्षक अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा टिकरगाढ चौराहा (हाईवे) लालगंज पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि राणा सिंह भट्ठा के पास दो व्यक्ति बैठ कर चोरी करने की योजना बना रहे हैं। उप निरीक्षक मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम अरविन्द मौर्या पुत्र रामदुलार मौर्या निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर व हाल पता-कटघर लालगंज थाना देवगांव दूसरे ने अपना नाम नसीम पुत्र स्व. इस्लाम निवासी कटघर लालगंज थाना देवगांव बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *