आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के इनामिया दो अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
वादी परिक्षित सिंह पुत्र स्व. प्रकाश नरायन सिंह सा. गोकुलपुर थाना सरायमीर, वर्तमान पता 2/17 विनीत खण्ड गोमती नगर लखनऊ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों परवेज अहमद पुत्र असफाक अहमद सा. शेरवाँ थाना सरायमीर, नसीम अहमद पुत्र मैनुद्दीन सा. शेरवाँ, थाना सरायमीर, दिवाकर सिंह पुत्र जिलेदार सिंह सा. गोकुलपुर खानकाह, थाना सरायमीर, महेन्द्र प्रताप पुत्र रामचरित्तर सा. गोकुलपुर थाना सरायमीर द्वारा गिरोह बनाकर वादी की पुश्तैनी जमीन जो पवई लाड़पुर में है को दस्तावेजों की कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 4.04.2018 को अभियुक्त परवेज अहमद उपरोक्त के नाम बैनामा करा लिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु दी। उपर्युक्त गिरोह द्वारा आर्थिक, भौतिक, दुनियाबी लाभ पाने के लिए इस प्रकाश के आपराधिक कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी के अनुमोदनोंपरान्त थाना सरायमीर पर गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसमें वांछित अभियुक्तों गैंग लीडर परवेज अहमद पुत्र अशफाक अहमद, गैंग सदस्य नसीम अहमद पुत्र मैनुद्दीन सा. शेरवा थाना सरायमीर, के विरूद्ध 14.04.2023 को पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रूपये पुरस्कार घोषित किया गया।
विवेक कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना सरायमीर निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, उ.नि. जावेद आलम सिद्दीकी मय हमराह एसटीएफ द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित गैंग लीडर परवेज अहमद पुत्र अशफाक अहमद व गैंग सदस्य नसीम अहमद पुत्र मैनुद्दीन को बस्ती नहर पुलिया से गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार