आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका स्थित अग्रसेन चौराहे पर रविवार को विधि विधान से तुलसी पूजन का कार्यक्रम किया गया। तुलसी के पौधे पर माला पहनाकर आरती की गयी। इस दौरान तुलसी मईया की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।
विहिप के विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में तुलसी की पूजा आज से नहीं सदियों से चली आ रही है, अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना और पूरे श्रद्धाभाव से उसकी देखभाल प्रत्येक हिन्दू परिवार करता है। मान्यता है कि तुलसी के पास किसी मंत्र या स्तोत्र का पाठ करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। तुलसी पौधा घर के आंगन में होने से भूत पिसाच इत्यादि दूर भागते हैं साथ ही श्राद्ध एवं यज्ञ कर्म में तुलसी का एक पत्ता ही महान पुण्य देने वाला होता है।
बजरंगदल आर्यमगढ़ के जिला संयोजक शशांक तिवारी ने कहा कि भारत संता का नही संतों का देश है। प्लास्टिक के पेड़ से बेहतर हमारा तुलसी का पौधा है जो हमें संक्रामक रोगों से बचाता है और दो सौ से अधिक रोगों से लड़ने में कारगर भी है। इसलिए 25 दिसंबर को तुलसी पूजन का कार्यक्रम हिन्दू समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, अरविन्द मोदनवाल, हिमांशु राज, विद्यार्थी प्रमुख अंकुर गुप्ता, मिलन केन्द्र प्रमुख किशन मोदनवाल, अभिषेक जायसवाल दीनू, सिद्धार्थ राम सिंह, छाया अग्रवाल, रंजना सोनकर, वैशाली रस्तोगी, वंदना चौरसिया, लतिका, योगिता, मोनिका, पूजा, रेनू, हरेन्द्र मौर्य, उदयप्रताप, सुधांशु, बलवंत, सूर्य प्रकाश, सुरज निशाद, राजन, हर्श, सूरज, अभिषेक, अंबुज, गौतम, सुमित, चंदन, बबलू, राजेश, बिट्टू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं संचालन जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार