ट्यूबेल आपरेटरों ने की वेतन दिलाने की मांग

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में आउटसोसिंग ट्यूबेल आपरेटरों ने जिला प्रशासन को पत्रक सौपकर वेतन दिलाने की मांग की।
जिला प्रशासन को सौपे पत्रक के माध्यम से अजय सिंह ने बताया कि इन सभी आपरेटरों का 14 माह से पारितोषिक अभी तक नहीं मिला है। जिसके सम्बंध में आपरेटर कई पर अधिकारियों से फरियाद कर चुके हैं। 14 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई इनकी सूध नहीं लिया। जिला प्रशासन को सौपे पत्रक के माध्यम से आपरेटरों ने जिला प्रशासन से मांग किया गया किया है कि जल्द से जल्द उनका बकाया सहित वेतन दिलाया जाय जिससे कि उनकी जीविकापार्जन चल सके।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *