आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आज आम आदमी पार्टी ने महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव थापर, शिवराम राजगुरु एवं महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस में मनायी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने की। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आज़ादी की लड़ाई के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने की प्रेरणा प्रस्तुत किया जिसके परिणामस्वरूप आज़ादी की जंग तेज हुई और हम आज़ाद हुए। देश के अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम सब मिलकर देश को तोड़ने वाली ताक़तों का मुक़ाबला करें और देश के लिये मर मिटने को हमेशा तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि लोहिया जी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज के समय में उनके विचार और आदर्श और भी प्रासंगिक है। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक मजबूत, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर कृपाशंकर पाठक, राजेश सिंह, रमेश मौर्य, अनिल यादव, उमेश यादव, कलीमुर्रहमान, राजमन यादव, जिशान अहमद, बाबूराम यादव, इसरार अहमद, अविनाश यादव, रामरूप यादव, रामप्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार