खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत चार घायल

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 207 शमशाबाद गांव के पास सोमवार की सुबह एक जबरदस्त हादसा हो गया जिसमें राजस्थान से आ रही डबल डेकर बस अपने येलो स्टॉप लाइन में खड़ी थी। पीछे से फुलवरिया टोल प्लाजा की तरफ से आ रही कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बस के पीछे के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में पीछे सवार अपनी मां सुनीता चौहान के साथ बैठा दीपक चौहान 18 वर्ष पुत्र रामसूरत चौहान निवासी लाडो थाना मुबारकपुर की मौके पर मौत हो गई। अपनी माता सुनीता चौहान के साथ मां का इलाज करा कर घर वापस आ रहा था और काल के गाल में समा गया।
दुर्घटना में राहुल 25 वर्ष पुत्र राघवेंद्र यादव निवासी छपरा बलिया, नसीम 26 वर्ष पुत्र अशरद अली निवासी बुजुर्ग मडया गाज़ीपुर, सुक्खू 55 वर्ष पुत्र रामप्रीत निवासी बस्ती रुमालगढ़ मऊ, संतोष कुमार सिंह 27 वर्ष पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी औरीडिह थाना सिकंदरपुर बलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया गया जहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होते ही कंटेनर ट्रक के ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर बस और ट्रक को घटनास्थल से हटाकर फुलवरिया टोल प्लाजा के पास खड़ी कर दी है। ड्राइवर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पर हो रहा है। मृतक के शव को पंचनामा बनाकर पीएम हाउस भेज दिया। बस ड्राइवर खुर्शीद ने बताया कि हम लोग सुबह सात बजे अहरौला थानाक्षेत्र के फुलवरिया टोल प्लाजा के पास दो सवारियों को उतार कर 207 पर शमशाबाद गांव के पास अपने एलो लाइन स्टॉप पर बस को खड़ी कर दिए थे। बीते रविवार को शाम के चार बजे 22 सवारी और तीन स्टाफ को लेकर राजस्थान की भिवाड़ी से चलकर बलिया जा रहे थे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *