आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला चिकित्सालय में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर शनिवार को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम में 18 दिव्यांगजनों को ट्राई ट्राईसाइकिल एवं 18 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने दिव्यांगजन बहुत ही परिश्रमी होते हैं एवं उनके द्वारा जनपद में राज्य सरकार द्वारा ट्राई ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देने के साथ ही कैम्प में आये हुए समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया कि ट्राई ट्राईसाइकिल योजना में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रति वर्ष दिव्यांगजनों को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम किया जाता है। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह एवं कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र लाल गौतम, जितेन्द्र प्रजापति, संजय गौतम, विरेन्द्र कुमार भाष्कर तथा बचपन डे-केयर सेन्टर के ब्रजभूषण त्रिपाठी, सुनन्नदा तिवारी, चंचल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार