सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया गया। इस दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी दी गयी तथा स्कूली बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।
मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने 75वें गणतन्त्र दिवस पर शुक्रवार को अपने कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक राष्ट्रगान के उपरान्त उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं को देश के संविधान में उल्लिखित संकल्पों का स्मरण कराया एवं पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जिन्होंने एक लम्बे संघर्ष के बाद हमें आजादी दिलायी। उसके बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। अपर आयुक्त (प्रशासन) केके अवस्थी ने स्वतन्त्रता संग्राम और देश में संविधान लागू होने के सम्बन्ध में कई उत्प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के इतिहास से और अन्य देशों के इतिहास से सबक लेना जरूरी है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी व राजेश यादव, आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण तथा राष्ट्रगान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्र की एकता और अखण्डता की शपथ दिलायी गयी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिशा श्रीवास्तव एवं जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की गयी, जो काफी सराहनीय रहा। जिलाधिकारी द्वारा जीजीआईसी की छात्राओं को पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता सहित कलेक्ट्रेट परिवर में समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में चकला तकिया पहाड़पुर स्थित स्व.कतवारू राम गोंड़ के आवास पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। पूर्व बाल श्रमिक विद्यालय पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात कवि, शायर एवं साहित्यकार नामी चिरैयाकेटी ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता जुल्फेकार बेग तथा संचालन कैलाश प्रसाद गोंड़ ने किया। इस अवसर पर जोखू साहू, राजेश गोंड़, राजू गोंड़, अभिषेक जायसवाल दीनू, कल्पनाथ सिंह, पद्माकर लाल वर्मा, सुआल प्रसाद गोंड़, रामजनम यादव, रामचन्दर यादव, मंतराज यादव, सुनीता विश्वकर्मा, सुनीता गोंड़, कांति देवी, ऊषा देवी, मीरा सिंह, रूकमणि देवी, जूली निगम, अंजू साहू, रेशमा बानो, ममता गोंड़, सूर्यभान मौर्य, रूबी खान, बृज मोहन गांेड़, नीलम मिश्रा, नूतन मिश्रा, शैल कुमारी आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *