सृष्टिमीडिया निजामाबाद (आज़मगढ़)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज निज़ामाबाद विधान सभा के फत्तनपुर ग्राम के सहदुल्हाचक ग्राम में नीलम सोनकर पूर्व सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा के साथ जिला मंत्री सन्तोष कुमार गोंड, मंडल अध्यक्ष गगन कश्यप द्वारा प्रत्येक घर तिरंगा उपलब्ध कराया गया।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिस क्रम में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी देते हुए पूर्व सांसद ने विस्तार से अभियान के बारे मे बताया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों में भी ग़ज़ब का उत्साह था साथ ही ग्रामीण महिलाए भी उपस्थित रही। इस अवसर पर वीरेन्द्र नाथ मिश्र, सत्येंद्र चौहान, दिनेश सोनकर, कृष्णा सिंह, सुनीता चौहान, सुन्दरी चौहान आदि उपस्थित रहें।
इसी कड़ी में साकेत महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा नेता फूलचंद यादव द्वारा अतरौलिया 100 सैया संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में पत्रकारों सहित आम लोगों में तिरंगा का वितरण किया गया। फूलचंद यादव द्वारा अस्पताल परिसर में मरीजों के साथ आए अभिभावकों को 15 अगस्त के सुभ अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की उन्होंने कहा कि हम आजादी के 75 वर्ष को छू रहे हैं ऐसे में अब हम लोगों की जिम्मेदारी राष्ट्र के प्रति और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अमृत महोत्सव राष्ट्र हित मे विश्व पटल पर वह महोत्सव होगा जो अब तक इतिहास में नहीं हुआ होगा। इस मौके पर चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडे, आनंद तिवारी, शेरू पांडे, संतरम निषाद, सुभाष निषाद आकाश मोदनवाल, राजू, अमित यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद