ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

शेयर करे

पटवध/ बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज विकास खंड ब्लाक प्रमुख पति रमेश यादव तथा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रुद्र प्रकाश राय के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों तथा स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की याद में हर घर तिरंगा यात्रा सेवाती विद्यापीठ बिलरियागंज के कैंपस से निकल कर वंदे मातरम, भारत माता की जय, शहीद वीर जवान अमर रहे के नारे के साथ हाथों में तिरंगा झंडा और बैनर लिए हुए नया चौक होते हुए पुराना चौक तथा कासिमगंज होकर विकास खंड बिलरियागंज के कैंपस में हर घर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर सागर सिंह, तेज प्रताप सिंह, हरिकेश राजभर, संतोष पासवान, सरवन यादव, शंकर यादव, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, अरविंद पाठक, विशाल यादव, अमरजीत पासवान, उमेश गौड़, उमेश राय, विजय यादव, सूरज प्रकाश राय, जगतपाल सिंह, संतोष गुप्ता, अली हैदर, हरिलाल मौर्य आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मय हमराह मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय/तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *