निजामाबाद में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा में गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत निजामाबाद प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा निकली गई। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य एवं सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता की जय, बंदे मातरम के जयघोष का नारा लगा कर चल रहे थे। वीर शहीदों को उपस्थित लोगों ने श्रंद्धाजलि अर्पित किया। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आज हम सभी भारत वासियों को प्रधानमंत्री पर गर्व है जिन्होंने आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए सटीक कार्रवाई की। इस सफल ऑपरेशन ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक रूप अपनाने में सक्षम है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को आतंकवादियों के विरुद्ध खुली छूट दी गई। ऐसी कार्रवाई से आतंकवादियों का मनोबल टूट गया। क्योंकि भारतीय सेना ने उनके घर में घुस कर मिट्टी में मिला दिया है। इस अवसर पर प्रकाश चौरसिया, संतोष गौड, जंगबहादुर सिंह, धनंजय सिंह, संतोष जायसवाल, संजय सोनकर, राजकुमार चौबे, विमलेश सोनकर, विजय साहू, सुधाकर सिंह, राजेश गिरी आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *