लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 26 जनवरी की तैयारी जहां पूरे देश में हो रही है वही अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन द्वारा जनपद के दर्जनों प्राथमिक जूनियर सहायता प्राप्त विद्यालयों को तिरंगा झंडा देने का अभियान शुरू किया गया जिस क्रम में शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल नगरैया जहानपुर प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर सहायता प्राप्त विद्यालय श्रीमती रामदेई देवी बालिका जूनियर हाई स्कूल दयालपुर प्राथमिक विद्यालय गौरी प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कंपोजिट इंग्लिश मीडियम बिंद्रा बाजार कस्तूरबा गांधी बिंद्रा बाजार समेत दर्जनों विद्यालयों पर तिरंगा झंडा वितरण अभियान का शुभारंभ किया। हर वर्ष की बात इस वर्ष भी संगठन के लोगों ने विद्यालय में तिरंगा झंडा वितरण अभियान बच्चों के बीच जाकर किया। बच्चे झंडा पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे और भारत माता की जय वीर शहीदों के जयकारों के नारे लगाये। इास मौके पर पवन अस्थाना, लकी श्रीवास्तव, निशांत शर्मा, सौरभ मिश्रा, देवेश उपाध्याय, प्रिंस कुमार, वीरेंद्र मौर्य समेत कई सदस्य सभी विद्यालय पर तिरंगा झंडा वितरण में लगे हुए थे संस्था प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी लगभग 15 सौ से अधिक तिरंगा झंडा वितरण किया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद