तिरंगा देश की आन, बान व शान-माधवकृष्ण त्रिपाठी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आजादी के 75वें वर्षगांठ पर पूरे जनपद में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। कहीं विद्यालय के छात्रों द्वारा रैली निकाली जा रही है तो कहीं भाजपा नेताओं द्वारा झण्डा का वितरण किया जा रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 75र्वी वर्षगांठ पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। जनपद के विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकालकर जन मानस को जागरुक किया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा नेताओं द्वारा शहर व गांवों में प्रत्येक परिवारों को झण्डा का वितरण किया जा रहा है। तथा कुछ नेताओं द्वारा ठेले व गुमटी वालों व व्यापारियों को तिरंगा का वितरण किया गया। इसी क्रम में शनिवार को सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं सह प्रदेश प्रभारी बिहार भाजपा किसान मोर्चा माधव कृृष्ण त्रिपाठी द्वारा शहर के कलेक्ट्रेट चौराहा व रैदोपुर में दुकानदारों, छात्रों व अन्य लोगों में तिरंगा का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत तिरंगा का वितरण किया जा रहा है। जिससे की सभी लोग आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकें। उन्होने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे देश के बहुत से रणवाकुरे शहीद हुए उन आजादी के दिवानों को याद करने का दिन है। तिरंगा हमारे देश का आन, बान व शान है। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि लोगो के अन्दर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *