शहीदों की स्मृतियों को नमन कर दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में शहीद मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के आस-पास के गांवों से लोग सम्मिलित हुए। प्रति वर्ष 20 सितम्बर को शहीदों की स्मृतियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मेले का आयोजन किया जाता है।
गांव के छः वीर सपूतों की वीरगाथा को नई पीढ़ी को स्मरण कराया जाता है। ग्रामीणों के सहयोग से शहीदों की याद को ताजा रखने के लिए बने शिलापट्ट का 4 जून 1973 को जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष गंगाभक्त सिंह ने अनावरण किया था। उस समय से लेकर आज तक अनवरत रूप से प्रतिवर्ष 20 सितंबर के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह द्वारा शिलापट्ट पर छत का निर्माण कराया गया उन्होंने कहा कि शहीदों के स्मारक को भव्य और विशाल बनाया जाएगा। नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता पशुपति नाथ सिंह पूर्व प्रधान लिप्पी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शाहिद मेले में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं रहे जिसके चलते स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मेले में जलेबी छोले चाट जैसे अनेक ठेले लगाए गए वहीं दूसरी तरफ बच्चों को खेलने के लिए अनेक प्रकार के खिलौने गुब्बारा बांसुरी मनमोहन खिलौने बिक रहे थे वही नगर पंचायत द्वारा छोटे बच्चों को झूलने के लिए झूले का भी इंतजाम किया गया था। इस मौके पर सौदागर सिंह, राजपत सिंह, वृजेश सिंह, उमेश सिंह विनीत सिंह आगम सिंह, झब्बन सिंह, विनोद सिंह, वीरभद्र सिंह, शरद सिंह, विजय नरायन, नग्गू पांडे, चंदू पांडे, आगम सिंह, आनंद सिंह लिप्पी, आलोक सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप सिंह,रमाशंकर सिंह, कमला सिंह, हनुमान सिंह, शर्वेस यादव, अकरम,सीताराम पांडे,अखिलेश यादव, दयाराम यादव, अमित सिंह, रामचंद्र पांडे, प्रदीप कुमार सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *