समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा तथा गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया है। कार्यक्रम में निजामाबाद विधान सभा के युवा नेता अरविंद यादव ने कहा कि फूले जी द्वारा समाज में महिला और बालिकाओं के लिए किए गए कार्य को हमेशा हमेशा के लिए याद रखा जाएगा तथा ज्योतिबा फूले जी इस जहां में हमेशा अमर रहेंगे। अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश में जिन महान पुरुषों ने देश व समाज के निर्माण में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है उन सभी लोगों का समाज हमेशा आभारी रहेगा इस अवसर पर बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया क्योंकि समाज में बालिकाओं को समाज में बराबरी की लडाई फूले जी ने प्रारंभ किया इसी तरह इस अवसर पर सभी लोगों ने अपनी-अपने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर चन्द्रदेव यादव हंसराज यादव मनीष संतोष रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन मनोज आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *