स्व.शिवशंकर त्रिपाठी को दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले चिल्डेªन कॉलेज के प्रबंधक शिक्षाविद बजरंग त्रिपाठी के छोटे भाई भारतीय खाद्य निगम के जनरल मैनेजर स्व.शिव शंकर त्रिपाठी को प्रथम बनकटा बसगित स्थित निर्माणाधीन संस्कार पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही महाभोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्व.शिव शंकर त्रिपाठी के छोटे भाई उपभोक्ता फोरम के जज जनार्दन त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी, डेंटल कॉलेज चंडेश्वर के चेयरमैन डॉ.कृष्ण मोहन त्रिपाठी एवं उनके पुत्र संस्कार पाठशाला इटौरा चंडेश्वर के प्रबंधक राजीव त्रिपाठी उर्फ पप्पू त्रिपाठी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक आशीष त्रिपाठी ने स्व.शिव शंकर त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। अशोक वर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संतोष यादव, अविनाश यादव, पंडित बालगोविंद शास्त्री, फौजदार सिंह, महेन्द्र तिवारी, जगत तिवारी, मनोज कुमार विश्वकर्मा, संजय कुमार पांडेय आदि ने मृतक आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *