पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में स्व. अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी गयी। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक श्रवण राय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा स्व वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए धूप दीप दिखाया गया।
प्रबंधक श्रवण राय ने बताया कि इनके पिता स्व.महत्तम राय एक संघ के सच्चे सिपाही के रूप में रहे। 1970 में अटल बिहारी वाजपेई, भाऊराव देशमुख, नानाजी देशमुख तथा रज्जू भैया ने स्कूल प्रांगण में संघ की एक दिवसीय ओटीसी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और रात्रि विश्राम किये। महत्तम राय की सुपुत्री सुमन राय की शादी समारोह में 1980 के दशक में भी आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधक श्रवण राय के विवाहोपरान्त पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली अपने आवास पर बुलाए और पुत्रवधू को गिफ्ट स्वरूप कुछ कपड़े और रुपए के साथ आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम संचालक संतोष पासवान तथा मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रकाश राय ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मिश्रा, रामनयन राय, दुलारे गौंड, चंद्रकांत राय, सूरज प्रकाश राय, जयराम यादव, मुन्ना राय, अदालती पासवान, श्रीप्रकाश राय, राजेश सिंह, अभिषेक राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय