पूर्व प्रबंधक ब्रह्मदेव राय को दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री शारदा पीजी कॉलेज में पूर्व प्रबंधक ब्रह्मदेव राय के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई और बड़ी संख्या समाजसेवी, राजनीतिक दल के पदाधिकारी, अभिभावक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजली अर्पित की।
उनके एक पुत्र सौरभ राय व एक पुत्री हैं। सौरभ राय ने कहा कि उनके पिता ने शिक्षा और समाज सेवा को जीवन का आधार बनाया था। इस अवसर पर भतीजे जितेंद्र राय, जो विद्यालय के प्रबंधन में सक्रिय हैं, ने कहा कि ब्रह्मदेव राय का शिक्षा के प्रति समर्पण पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। शिक्षा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *