फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.वीरेन्द्र कुमार यादव की 9वीं पुण्यतिथि ब्लाक परिसर में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लाक परिसर में स्व. ब्लाक प्रमुख की मूर्ति का अनावरण ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, उनके बेटे मृगांक यादव टाइगर और खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी द्वारा किया गया। क्षेत्रवासियो ने वीरेन्द्र यादव अमर रहे के नारे लगाये। ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संचालन विजय बहादुर यादव विधायक प्रतिनिधि फुलपुर पवई ने किया। समर्थकों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र यादव की याद में उनके द्वारा कराए गए कार्याें, सहयोग, सेवा के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जहां सैकड़ो समर्थकों ने रक्तदान किया। वहीं क्षेत्र के सैकड़ो गरीब असहाय महिलाओं को साड़ी व पुरुषो को कम्बल वितरण सहित भोजन कराया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव, पूर्व अध्यक्ष राम सिंगार यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार यादव, रिजवान यादव, डा.फैसल खान, प्रधान उमाशंकर यादव, मंगला यादव, राजेश यादव गुड्डू, वीरेंद्र उर्फ भूषन यादव, रामचन्द्र यादव, रूदल यादव, रामेश्वर यादव, राजू यादव, पवन जायसवाल, संजय यादव, मुनमुन, जितेंद्र कुमार राव, रवि सिंह, अरविन्द अस्थाना, राजकुमार, गौरव यादव, रोहित कुमार, सौरभ, दिनेश चौरसिया, दीपक उर्फ सोनू यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय