आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजसेवियों और साहित्यकारों ने अध्यापक दीपक पांडेय के दिवंगत दादी को शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया। पलिया सोफीगंज ग्राम स्थित उनके आवास पर तेरहवीं पर आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत स्व. चंद्रमा देवी के पुत्र जगदीश पांडेय के हाथों ब्राह्मणों ने शांति पूजन संपन्न कराया। तदुपरांत उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एमएलसी यशवंत सिंह, भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू, साहित्यकार प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन, संजय कुमार पांडेय सरस, डा.दीपक पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, अरविंद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सुशील यादव, सत्यम गुरू, शिवम गुरू, दिनेश पांडेय, विशाल पांडेय आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार