पशु आरोग्य शिविर में बीमार पशुओं का किया इलाज

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरैया विकास खंड अंतर्गत ग्राम बघवार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों पशुपालकों ने भाग लिया और अपने पशुओं की जांच एवं उपचार करवाया।
पशु चिकित्सा अधिकारी डा.सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में पशु स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं डायल 1962 टीम से पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज चौहान ने अपनी टीम के साथ पशुओं की स्वास्थ्य जांच की और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। फार्मासिस्ट इमामुद्दीन खान, एलईओ रामराज यादव, तथा एमटीएस अजीत यादव सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। टीम द्वारा कई बीमार पशुओं का मौके पर इलाज भी किया गया और दवाइयां वितरित की गईं।
डा.सूर्य प्रकाश ने बताया कि ठंड के मौसम में पशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्होंने पशुपालकों से कहा कि वे पशुओं को ठंडी हवा से बचाकर रखें, संतुलित आहार दें और समय-समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पशु पालकों ने विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण पशु पालकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *