परिवहन विभाग ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरिऔध कला केंद्र के प्रतिष्ठित सभागार में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद में प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल, महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन, सेंट्रल पब्लिक स्कूल आजमगढ़, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, सर्वाेदय पब्लिक स्कूल आदि विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
इन सभी विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अतुल कुमार यादव द्वारा महान यायावर, महान लेखक, घुमक्कड शास्त्र की रचना करने वाले, आजमगढ़ की धरती के नायक, महा पंडित, महा ज्ञानी, अनेकों भाषाओं के मर्मज्ञ, महा पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रसिद्ध पुस्तक वोल्गा से गंगा दे करके सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *