रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा समेत आसपास खुले में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर खतरे को दावत दे रहे हैं। आयेदिन बंदर, पक्षी इसके शिकार भी हो रहे हैं परंतु विभाग इसे अनदेखी कर रहा है। विभाग ट्रांसफार्मर लगाकर जाली लगाना भूल गया। बिजली विभाग की अनदेखी कहीं भारी न पड़ जाय।
विद्युत विभाग द्वारा अधिकांश विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क की पटरियों के किनारे या सम्पर्क मार्ग पर ही लगाये गये हैं। हालत यह है कि इनके चबूतरे भी कम ही ऊंचाई पर हैं। विद्युत स्पार्किंग पर भी राहगीर और आसपास के लोगो को खतरा बना रहता है। जाली न होने से बंदरों के बच्चे आये दिन इस पर गिर कर मौत के मंुह मंे जा रहे हैं। यही हाल पंक्षियों का भी है। आपूर्ति भी बाधित होती है लेकिन विभाग अनदेखी करता है। पटेल नगर में लंबे समय से बगैर जाली का ही ट्रांसफार्मर है। निजामाबाद मार्ग पर टंकी के पास दो माह में पांच बंदर झुलस चुके हैं लेकिन विभाग ने जाली लगाना उचित नहीं समझा। नागरिकों का कहना है कि जब ट्रांसफार्मर लगाने का बजट बनता है तो इसके सुरक्षा के लिए जाली का भी उसमें रहता है। ऐसे मंे जाली क्यों नही लगाई जाती। ट्रांसफार्मर के पास से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं जिससे खतरा बना रहता है। क्षेत्र के राकेश कुमार, विंदल तिवारी, संजय कुमार आदि ने कहा कि विभाग द्वारा खुले ट्रांसफार्मर पर जाली नहीं लगाई गई तो और भी खतरे होंगे। विभाग की अनदेखी जीवांे के साथ ही नागरिकों के लिए भी भारी पड़ रही है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा