फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के पंचायत कार्यालय में दो न्याय पंचायत के बारह ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायको को कम्प्यूटर द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का कार्य कम्प्यूटर आपरेटरों द्वारा दिया जा रहा है।
शासन के आदेश के क्रम में पंचायत सहायको को प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया। तद्पश्चात गांव स्तर पर पंचायत कार्यालयों पर कम्प्यूटर आपरेटरों द्वारा पंचायत सहायको को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। पुनः पंचायत सहायको को दक्ष बनाने के उद्देदय से 15 सितम्बर से प्रशिक्षण का कार्य प्रारम्भ किया गया। एक दिन में दो न्याय पंचायत के पंचायत सहायको को ब्लाक मुख्यालय बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पंचायत गेटवे इग्राम स्वराज जन्म मृत्यु आन लाइन पंजीयन आई जी आरएस, जीपीडीपी, एसवीएम अन्य सम्बन्धित पोर्टल की जानकारी दी गयी। जिस पंचायत सहायक को कोई दिक्कत आ रही है। उसे प्रशिक्षक द्वारा बार बार बताया जा रहा था। इस अवसर पर ममता श्रीवास्तव खण्ड प्रेरक, अनूप मौर्या, विकास भारती, अभिषेक, रामआसरे यादव सहीत अन्य पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय