रोजगार सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड सभागार में बुधवार को लालगंज विकास खंड के ग्राम रोजगार सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड के एपीओ राहुल पाठक तथा अकाउंटेंट नरेगा ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित ग्राम रोजगार सेवकों को समस्त ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवन पर ग्रामीण जनता की सुविधा हेतु तथा समस्त विकास कार्य हेतु लगाए गए कंप्यूटर का संचालन करने की जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण में मुख्य काम कामों की आईडी जनरेट करने, वर्क डिमांड, वर्क एलोट करने, ई मस्टररोल निर्गत करने, मास्टर रोल फीड करने, जियो टैग करने, एमआईएस करते हुए मनरेगा के कामों का पेमेंट करने की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। ग्राम रोजगार सेवकों को कंप्यूटर में संचालित किए जाने वाले डाटा के माध्यम से कार्य करने की जानकारी प्रदान की गई। इसके विषय में पूरी जानकारी देते हुए बताया गया कि बहुत जल्द ही ग्रामीण जनता का ब्लॉक व तहसील स्तरीय कामों के लिए आना जाना बंद हो जाएगा। सब कुछ खसरा खतौनी कुटुंब रजिस्टर की नकल समस्त कार्य पंचायत भवन में ही रोजगार सेवक द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद यादव, उमेश सरोज, राजकुमार चौहान, रिंकू पासवान, संतोष यादव, दुर्गेश राय, ओम प्रकाश यादव, रविंद्र चौहान, राय रीता, गीता, संजू, सविता, सुनीता विश्वकर्मा, प्रीति सिंह, माया, सविता, सुनीता विश्वकर्मा, प्रीति सिंह आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *