मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर शुक्रवार को देर शाम मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी संत रंजन ने विकास खंड मेंहनगर व मुहम्मदपुर एवं पल्हना, तरवां के 411 बूथों के उपस्थित बीएलओ को प्रशिक्षित किया।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली (मतदाता पहचान पत्र) आधार कार्ड से लिंक करने हेतु प्रारूप 6 बी. भरकर प्रत्येक दशा में कार्यालय में प्रस्तुत करें। इससे पूर्व आप ही बीएलओ द्वारा 60 प्रतिशत लिंक का कार्य किया गया हैं अभी 40 प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक होना शेष रह गया है, जिसे जल्द पूरा कर लें। अंत में श्री रंजन ने उपस्थित बीएलओ से पूछा कि किसी को कोई दिक्कत हो तो बताएं। उक्त कार्यक्रम एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर कार्यालय में जमा कराएं। इस दौरान बीएलओ के अलावा निर्वाचन लिपिक कल्पनाथ मौर्य ने प्रारूप वितरित किया।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी