फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकत्री को जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गयी। हाथों में बैनर पर लिखे स्लोगन को लेकर लोंगो को आंगनवाड़ी ने अमूल्य निधि जल के प्रति सचेत किया। जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व क्षेत्र पंचायत सभागार में मुख्य प्रशिक्षिका पूजा शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जल की विशेषता इसका महत्व शुद्ध, अशुद्ध पोषक जल के बारे में विशेष जानकारी दी। कहा कि जल पर हमारी आगामी आने वाली पीढ़ियों का भी अधिकार है। इसलिए हम लोग इसे बर्बाद नहीं कर सकते। पानी का संकट भारत के लिए खतरे की घंटी है। समय रहते हम सभी को चेतना ही होगा। लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने से इस समस्या का समाधान हो सकता है। वाटर लेवल नीचे जाने से लोगों को पीने का पानी भी आसानी से नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। संचालन सर्वेश कुमार प्रधान सहायक आंगनवाड़ी ने किया। इस मौके पर सुपर वाइजर उर्मिला पांडे, सोनम राय, किरण, दुर्गावती, आशा, मनीषा, भारत, रमेश, सुनील आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय