एनसीसी शिविर में निर्मित होते हैं, सेना हेतु प्रशिक्षित मानव संसाधन

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा इंटर और डिग्री कॉलेज में 99 यूपी बटालियन एनसीसी आजमगढ़ के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन पूर्व अवसर पर कैम्प के नौंवें दिन शुक्रवार को कैंप कमांडेंट ने अपने ’क्लोजिंग एड्रेस’ में कहा कि कैंप में 10 दिनों के अंदर ’रेजिमेंटल लाइफ के गुणों को’ आत्मसात कर कैडेट निश्चित ही उच्च चरित्र, अनुशासन, कामरेडशिप, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण से अभिसिंचित होकर न केवल देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने को तैयार हैं, अपितु राष्ट्र की सेवा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार कर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं।
उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में समाज में उच्च मूल्यों से सुसज्जित ऐसे युवा न सिर्फ समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करेंगे अपितु विकसित भारत के संकल्प की शीघ्र पूर्ति में भी सहायक होंगे।
कैम्प एडजुटेंट डीएवी कॉलेज के सहयुक्त एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि कमान अधिकारी ले. कर्नल विवेक सिंह चुण्डावत ने इस इंटर ग्रुप कॉम्पटीशन शिविर में आरडीसी के लिए चयनित कैडेटों को आगे के सेलेक्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका कठिन परिश्रम और समर्पण ही आपको लक्ष्य प्राप्ति में सफलता दिलाएगा। उन्होंने कैंप में अपनी विधाओं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स और अन्य बटालियन से आये पीआई स्टाफ़ को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सहयुक्त एनसीसी अधिकारी, कैप्टन इंद्रजीत, ले. मनोज सक्सेना, ले. धीरेंद्र गुप्त, सेकेंड ऑफिसर डीके मिश्र, सूबेदार मेजर, पीआई स्टॉफ, सिविल स्टॉफ एवं समस्त प्रतिभागी कैडेट उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *