दिव्यांगजनों को दी गयी ट्राई साइकिल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को विकास खंड लालगंज सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू के नेतृत्व में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकास खंड के विभिन्न ग्राम के 60 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भाजपा नेता ध्रुव सिंह तथा लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के साथ संयुक्त रूप से वितरित की गई।
कार्यक्रम से पूर्व ब्लाक सभागार में अध्यक्षद्वय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्षों ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों की तारीफ की। लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने अध्यक्ष बनाया है। इसके लिए पार्टी बधाई की पात्र है। इस अवसर पर बृजभान सिंह, पंकज सिंह, जयशंकर सिंह, रामचंद्र राम, रजनीकांत त्रिपाठी, कमलेश सिंह आदि ने मुख्य अतिथि सहित प्रमुख प्रतिनिधि का स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर अंजनी सिंह, तेज बहादुर सिंह, सर्वेश राय, संतोष राय, रविंद्र राय प्रधान, राम फेर राम, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम प्रकाश सिंह, जेई एमआई योगेंद्र सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, डब्बू बाबा, सूरज सिंह, बबलू सिंह, ऋषभ सिंह गोलू, सोनू तिवारी पारस यादव, डब्बू यादव, उदय प्रताप यादव, आद्या शंकर मिश्रा, दिनेश चौहान, अर्जुन प्रताप सिंह, साहिल सिंह, अमन सिंह, विक्की आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *