चार अप्रैल को मीरजापुर आएगी व्यापारियों की रथयात्रा

शेयर करे

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष

मीरजापुर (सृष्टि मीडिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस मौके पर 13 मार्च से आरम्भ होने वाली रथ यात्रा का आगमन जिले में चार अप्रैल को होगा। रथयात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के प्रांतीय मंत्री गोवर्धन त्रिपाठी ने कटरा बाजीराव में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

विभिन्न समस्याओं पर किया विमर्श

उन्होंने बताया कि व्यापार हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली संस्था के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के संघर्षरत व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी समुदाय के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। विभिन्न मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का प्रतिफल भी व्यापारियों को मिला है। कहा कि मंडी में ढाई प्रतिशत टैक्स वसूला जाता था। जिसके लिए एकजुटता के साथ संघर्ष किया गया। जिसके चलते टैक्स घटाकर 1.5 प्रतिशत किया गया। कहा कि व्यापारी हितों पर कुठाराघात करने वालों के खिलाफ व्यापारियों का संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि जिले में चार अप्रैल को रथयात्रा आएगी। जिसका शुभारंभ 13 मार्च को कानपुर जिले से होगा और समापन 8 मई को लखनऊ में किया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष पूनम चंद जैन, जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, रमेश त्रिपाठी, रामकुमार, शीतला प्रसाद ऊमर एवं विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *