फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्यापार मण्डल अध्यक्ष फूलपुर के नेतृत्व में ब्यापारियों का एक प्रतिनिध मण्डल फूलपुर नगर के पास रेलवे लाइन अंडर पास की समस्या को दूर करने के लिए लोकसभा सांसद सदर दिनेश लाल यादव निरहुआ से मिला।
वर्षाे से रेलवे मार्ग शाहगंज से मऊ रेल मार्ग खोरासन रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या 76/7 के पास महर्षि दुर्वासा धाम एवं नगर की सड़क से जोड़ने हेतु एक अंडर पास पुलिया की मांग क्षेत्र वासियों द्वारा की जाती रही है। परन्तु सारा प्रयास क्षेत्रवासियों का धरा रह गया। पुनः एक बार एक प्रयास ब्यापारियों द्वारा शुरू किया गया जिसके तहत ब्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय जायसवाल के आवास पर बुधवार को ब्यापारियों सभ्रांत क्षेत्र वासियों की बैठक हुई। बैठक के बाद ब्यापारियों की एक टीम अजय जायसवाल के नेतृत्व में सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ से मिल कर समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने नगर वासियों व ब्यापार मण्डल अध्यक्ष को दिए समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिनोद, लालबहादुर यादव, राकेश बिश्वकर्मा, चन्दन गुप्ता, अनिल प्रजापति, परमहंस गोड़, मोख्तार, सन्तोष जायसवाल, अनीस अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय