आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज पुलिस ने टैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। चोरी गये बैट्री को बरामद कर लिया तथा एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।
ग्राम इदिलपुर थाना जाहानागंज ने थाना स्थानीय पर शिकायत की, कि पावर टेक ट्रैक्टर कृषि कार्य हेतु रखे है। गांव का लड़का आनन्द कुमार पुत्र स्व. रमेश ने दो चार दिन चलाया था। 27 सितम्बर की रात्रि में मेरे घर पर खड़ी टैकटर से मेरी बैटरी गायब है जिसे मैने रात्रि में दो बजे देखा तो मैं तथा मेरा लड़का अभिनव कुमार रात्रि में ही हम लोग अपनी बैटरी को व चोर को गांव में ही खोज रहे थे। पूर्व में चालक आनन्द कुमार पुत्र रमेश राम व कुश चौहान पुत्र भरत चौहान मेरी ट्रैक्टर की बैटरी दोनो लेकर कुंजी मोड़ पर थे। हम लोग उनको अपने ट्रैकटर की बैटरी सहित भोर में पकड़ लिए। और थाने पर जाकर मुकदमा लिखवाये है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव