यातायात के प्रति ट्रैक्टर चालकों को किया जागरूक

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए यातायात माह जागरूकता अभियान के अंतर्गत सठियांव चीनी मिल के प्रांगण में मंगलवार को चीनी मिल के जीएम विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गन्ना किसानों एवं वाहन स्वामियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा गन्ना ओवरलोड करने से दुर्घटना उपजती है और एक्सीडेंट होता है। पीड़ित परिवार को हमेशा दुखों का ज़लालत झेलना पड़ता है। हमारा उद्देश्य और कर्तव्य है कि सभी को सुरक्षा दंे। किसी का उत्पीड़न न हो सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगायंे और ट्राफिक नियमों का पालन करते रहें। यदि कोई पुलिसकर्मी उत्पीड़न करता है तो पुलिस पर भी कार्रवाई होगी। आप अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर चीनी मिल जीएम विकास कुमार सिंह, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, टीआई संजय पाल, एआरटीओ अतुल्य कुमार यादव, थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *