आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जनपद के कुल 33 शस्त्र लाइसेंस धारकों के कुल 34 शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया। अब तक कुल 66 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दीपक कुमार राय पुत्र शिवकुमार राय, निवासी भैंसकुर, थाना बरदह का पिस्टल, सत्यानन्द सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह निवासी खरगपुर, थाना मेंहनगर का एसबीबीएल, इनामुलहक पुत्र मुहम्मद मारूफ निवासी नोनारी, थाना सरायमीर का डीबीबीएल, राजेश राय पुत्र रमाशंकर राय गडौरा मझौरा थाना जीयनपुर का एसबीबीएल, पंकज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह पटखौली नई बस्ती थाना कोतवाली का रिवाल्वर, डा.अवधराज मिश्र पुत्र स्व.रामकिशोर मिश्र लालगंज एक नाली बन्दूक, अमरजीत यादव पुत्र स्व.रामनिवास यादव चेवता थाना कप्तानगंज एसबीबीएल, श्यामा राम यादव पुत्र डीआर यादव पेंवठा थाना जहानागंज एक नाली बन्दूक, संतोष सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह मसुरियापुर थाना रौनापार एसबीबीएल, सूर्यभान यादव उर्फ भाने पुत्र रामकुंवर यादव बैजावारी थाना रौनापार रिवाल्वर, लक्ष्मण यादव पुत्र मिन्तराज यादव खानापुर भगतपट्टी थाना बिलरियागंज एसबीबीएल, अब्दुल सोफियान पुत्र मकबूल अहमद बिलरियागंज एसबीबीएल, जयराम यादव पुत्र चन्द्रबली यादव बम्हौर (लक्षनपुरा) थाना मुबारकपुर रायफल, मदन यादव पुत्र रामचन्द्र यादव मोहब्बतपुर (रऊजा) थाना मुबारकपुर डीबीबीएल, अब्दुल समद पुत्र जमीर अहमद इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर डीबीबीएल, मनोज कुमार यादव पुत्र सन्तकुमार यादव गण्डी थाना फूलपुर रिवाल्वर, मनोज सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह पाही जमीन पाही थाना मुबारकपुर डीबीबीएल, मुहम्मद आजम पुत्र मुस्ताक अहमद भावारायपुर पट्टी टण्डनराय थाना बिलरियागंज रिवाल्वर, इरफान अहमद पुत्र कायम अली पुरानूरम थाना फूलपुर डीबीबीएल, फिरोज अहमद पुत्र कायम अली पुरानूरम फूलपुर डीबीबीएल, अफरोज अहमद पुत्र मो. यूसुफ शबाना मोड़ के पास कस्बा फूलपुर पिस्टल, नीरज कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह पकड़ी खुर्द, थाना देवगांव पिस्टल, जिलेदार यादव पुत्र वासुदेव यादव बैसरसंसारपुर थाना निजामाबाद एसबीबीएल, राम सेवक चौहान पुत्र छांगुर चौहान, आलमपुर थाना अहरौला एसबीबीएल, रामसुरेश पुत्र छविनाथ गोसड़ी, थाना दीदारगंज एसबीबीएल, सुग्रीव पाण्डेय पुत्र स्व. सीताराम पाण्डेय, कुसमहरा थाना कप्तानगंज एसबीबीएल, संजय राय पुत्र स्व.केशव राय सठियांव थाना मुबारकपुर डीबीबीएल, अजय सिंह पुत्र राजदेव सिंह, तेंदुआ थाना बिलरियागंज एसबीबीएल, सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रसिद्ध सिंह, डिलिया थाना मुबारकपुर पिस्टल, सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रसिद्ध सिंह डिलिया, थाना मुबारकपुर एसबीबीएल, जयप्रकाश राय पुत्र अवधनारायण राय कुकड़ीपुर थाना मुबारकपुर एसबीबीएल, सत्यप्रकाश राय पुत्र स्व. परमानन्द राय कोइलारी थाना जहानागंज डीबीबीएल, सहर्ष राय पुत्र सुनील कुमार राय कुकड़ीपुर थाना मुबारकपुर पिस्टल व श्यामबहादुर सिंह पुत्र राजपति सिंह निवासी कुसमहरा थाना कप्तानगंज के रायफल का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
रिपोर्ट-सुबास लाल