महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में जिल ेभर में अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महाराजगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के टापटेन अपराधी को धर दबोचा। संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी कमल कांत वर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा व पुलिस बल थाने के टॉप टेन अपराधी राम सिंह पुत्र लाल साहब यादव निवासी जजमन जोत को शनिवार की देर रात शिवपुर ढाले से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि राम सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाने पर लगभग एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत होने के साथ साथ थाने का टॉप टेन अपराधी भी है जिसकी तलाश में पुलिस जोरशोर से लगी थी।
रिपोर्ट- राजनरायन मिश्रा