चेयरमैन लालगंज के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत लालगंज के चेयरमैन विजय सोनकर के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। यह तिरंगा यात्रा बाजार होते हुए ब्लाक तक गई। इस अवसर पर भारत माता की जय आदि के नारे लगाये गये।
चेयरमैन विजय सोनकर ने बताया कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर पर तिरंगा फहराये जाने को लेकर जागरूकता के लिए उपरोक्त तिरंगा यात्रा निकाली गई है जो ठाकुरद्वारा से बाजार होते हुए ब्लाक तक गयी। एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी तथा चौकी इंचार्ज अनुपम जायसवाल आदि साथ साथ चलते रहे। चेयरमैन विजय सोनकर के साथ ईओ रामबचन यादव, अनूप श्रीवास्तव बाबू चंद्रमणि यादव तथा नगर के सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा के मोहम्मद जैद, रजनी कांत त्रिपाठी, गौरव कुमार रघुवंशी व सभी सभासद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसी क्रम में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को घर-घर ध्वजारोहण के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में देवगांव प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार यादव, लालगंज ब्लाक के होमगार्ड के ब्लॉक ऑर्गेनाइजर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में देवगांव बाजार में स्कूल के बच्चों और समस्त होमगार्ड विभाग के जवानों के साथ कोतवाली से लेकर सहिमल पोखरा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में लालगंज ब्लाक के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को घर-घर तिरंगा फहराए जाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर किया। यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक से निकलकर बाजार का भ्रमण करती हुई पुनः ब्लॉक पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में ओम प्रकाश सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अवधेश सिंह उर्फ विमल बावरा ग्राम पंचायत अधिकारी, लालमन यादव ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी बाल गोविंद यादव ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार सफाई कर्मी अध्यक्ष महेंद्र तिवारी विनोद चौहान विक्रांत शर्मा खंड प्रेरक राजबहादुर कंप्यूटर ऑपरेटर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *