अगस्त क्रान्ति दिवस पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अगस्त क्रांति दिवस एवं आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया से मंगलवार को अगस्त क्रांति पदयात्रा निकाली गई। अगस्त क्रांति पदयात्रा का आयोजन सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में हुआ।

सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया के परिसर में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ इसके बाद अगस्त क्रांति पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा सपा कार्यालय से शुरू होकर केसरी सिंह चौक, रोडवेज सहित पूरे नगर पंचायत अतरौलिया का भ्रमण करते हुए सपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस अगस्त क्रांति पदयात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी के हाथों में तिरंगा था। इस पद यात्रा में शामिल लोगों में गजब का उत्साह भी रहा। अगस्त क्रांति पद यात्रा के विषय में बताते हुए सपा के पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 में देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने करो या मरो के नारे के साथ अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। शहीदों को नमन करने तथा लोकतंत्र, संविधान एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अगस्त क्रांति पदयात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि देश उस दौर से गुजर रहा है जिसकी परिकल्पना हमारे क्रांतिकारियों ने कभी नहीं की थी। सरकार जाति-धर्म के नाम पर देश को बांट रही है। अपने कार्यालय में तिरंगा न लगाने वालेे तिरंगा रैली निकाल रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है, सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल, जगदीश पांडेय, अमरनाथ पांडेय, सचिन जायसवाल, बर्मन यादव, नरेंद्रनाथ यादव, चंद्रजीत यादव, कमला यादव, सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी क्रम में सपा कार्यालय से सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में अगस्त क्रान्ति पद यात्रा तिरंगा यात्रा के रुप में निकाली गयी। यह पद यात्रा शहर के विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरी। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 में 9 अगस्त को अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था। तभी से इसे अगस्त क्रान्ति दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस पद यात्रा में पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी, पूर्व सांसद नन्दकिशोर सहित भारी संख्या में कायकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *