तिलक और आज़ाद ने देश में फैलायी स्वतंत्रता संग्राम की प्रखर ज्वाला: कुंदन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर बलिदानी चंद्र शेखर आज़ाद की जयंती अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा लालडिग्गी स्थित बड़ा श्रीगणेश मंदिर प्रांगण में रविवार को मनाई गई। प्रारम्भ में दोनों महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. अभिषेक पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं.सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि तिलक और आज़ाद दोनों विभूतियों ने स्वतंत्रता संग्राम की प्रखर ज्वाला को पूरे देश में फैलाने का कार्य किया। स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है का नारा देकर पं. बाल गंगाधर तिलक ने लोगों में स्वतंत्रतता संग्राम की क्रांति पैदा की। इसी कारण अंग्रेज उन्हें अशांति का पिता कहते थे। तिलक जी ने ही महाराष्ट्र में गणपति स्थापना की शुरुआत 1890 में की थी। आज उनके जयंती पर समाज को उनसे सीख लेने की जरूरत है। क्रान्तिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद ने अल्प आयु में ही अंग्रेजी हुकूमत के अंदर दहशत पैदा कर दी थी।
कार्यक्रम को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पं. शर्मानंद पाण्डेय, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. अभिषेक पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महंत राजेश मिश्र, अशोक कुमार तिवारी, बंशीधर पाठक , अजय पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, संजय दुबे, हरिप्रसाद पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, संजय उपाध्याय, अजय उपाध्याय, अयोध्या तिवारी, बागेश्वर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी पं. संजय कुमार पाण्डेय ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *