टीका उत्सव रथ को किया रवाना

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज व मार्टिनगंज में विशेष टीका उत्सव अभियान 2025 के तहत जनपद में प्रतिरक्षण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘टीका उत्सव रथ’ को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. ए अज़ीज़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ लालगंज व मार्टीनगंज ब्लॉक के गांवों में घूमकर टीकाकरण से जुड़ी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।
कार्यक्रम में एसीएमओ डा. उमा शरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ डा. आलेंद्र, डीपीएम, एआरओ, यूनिसेफ, गावी एडीआरए, यूएनडीपी प्रतिनिधि, जिला जागरूकता समन्वयक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। टीका उत्सव रथ को टीकाकरण संदेशों वाले बैनर, माइक और स्पीकर से सजाया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ज़ीरो डोज़ बच्चों तथा वीएबी यानी अधूरा टीकाकरण वाले बच्चों को खोजकर उन्हें समय से टीकाकरण से जोड़ना है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनआर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य समुदाय में प्रतिरक्षण के महत्व को और मजबूत बनाना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा में निरंतर प्रगति करना है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *