आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती को बाल दिवस के रूप में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना-सभा में चेयरपर्सन तरन्नुम खानम द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। जिसमें तरन्नुम खानम के साथ प्रधानाचार्या रेखा सिंह एवं सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
सुबह की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं द्वारा पं.जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाषण तथा गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन और उनके देश के प्रति किये गए कार्यों एवं योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों जैसे फन गेम, हैंड राइटिंग, डांस, गीत, ड्राइंग और रोल मॉडलिंग आदि कार्यक्रमों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को केक वितरण किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल